- होर्डिंग्स पर तस्वीर नहीं होने पर हुड्डा बोले- ये बदतमीजी, मनाने के लिए पीछे दौड़े अधिकारी
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा की राजनीति और विधायी इतिहास के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा विधानसभा की ओर से आयोजित ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ में प्रदेश की चार पीढ़ियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सम्मेलन में दशकों का संसदीय अनुभव और नई पीढ़ी की ऊर्जा एक ही मंच पर नजर आएगी।
अब तक 57 वर्तमान और 176 पूर्व विधायकों (कुल 233 जनप्रतिनिधि) ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है। सम्मेलन में संवैधानिक मूल्यों, राज्य की विकास यात्रा और ‘विकसित हरियाणा’ के लक्ष्य में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर गहन मंथन होगा।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के अनुसार, आयोजन में मुख्य रूप से ओम बिरला (लोकसभा अध्यक्ष), प्रो. असीम घोष (राज्यपाल), नायब सिंह सैनी (मुख्यमंत्री) व भूपेंद्र सिंह हुड्डा (नेता प्रतिपक्ष) मौजूद रहेंगे।
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा हुए नाराज
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यक्रम में पहुंचे और होर्डिंग्स पर फोटो नहीं होने के चलते कड़ी आपत्ति जताई। इतना ही नहीं वो कार्यक्रम से वापस लौट गए। उन्हें मनाने के लिए अधिकारी पहुंचे, लेकिन उन्होंने अधिकारी से कहा कि ये सरासर बदतमीजी है, मैं स्पेश एयर कार्यक्रम के लिए आया था। वहीं उनके जाने के बाद बीबी बत्रा और आफताब अहमद भी कार्यक्रम से निकल गए।
7 बार के विधायक विज और कादियान भी रहेंगे मौजूद
सम्मेलन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कंवर पाल गुर्जर, कुलदीप शर्मा और डॉ. रघुवीर सिंह कादियान के अलावा पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव और आजाद मोहम्मद मौजूद रहेंगे। 7-7 बार विधायक रह चुके कैबिनेट मंत्री अनिल विज और डॉ. रघुवीर सिंह कादियान आकर्षण का केंद्र होंगे। 6 बार के विधायक व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह और कैप्टन अजय सिंह यादव के भी पहुंचने की संभावना है।
उम्र और अनुभव का दिखेगा संगम
प्रदेश के वरिष्ठतम पूर्व विधायकों में शामिल गणपत राय (जून 1935) और ओपी भारद्वाज (जुलाई 1935) सम्मेलन में भाग लेंगे। वहीं, महिला जनप्रतिनिधियों में वरिष्ठतम आयु की प्रमुख उद्योगपति सावित्री जिंदल की उपस्थिति खास रहेगी। नई पीढ़ी की नुमाइंदगी प्रदेश के सबसे युवा विधायक आदित्य सुरजेवाला (1998) और सबसे युवा महिला विधायक विनेश फौगाट (1994) करेंगे।