- सहायिका बोलीं- 5 कट्टे चावल आए, तीन मैडम ले गई
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : जींद की चाबरी कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए एक्सपायरी डेट के दूध और खीर के पैकेट मिलने का मामला सामने आया है। वार्ड-23 के पार्षद प्रतिनिधि बलवंत सिंह ने कॉलोनीवासियों के साथ केंद्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान जनवरी, मई और 5 अक्टूबर को एक्सपायर हो चुके पैकेट मिले।
सहायिका ने आरोप लगाया कि बच्चों के लिए एक्सपायरी सामान से खीर बनवाई जा रही थी और राशन भी घर ले जाया गया। मामला सामने आने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिल्ला ने CDPO को जांच सौंपी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बंद मिली आंगनवाड़ी खुलवाई
जानकारी के अनुसार चाबरी कॉलोनी की आंगनवाड़ी में लंबे समय से बच्चों को एक्सपायरी डेट का खाना देने और बच्चों का राशन खुर्द- बुर्द करने की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार दोपहर बाद वार्ड 23 से पार्षद प्रतिनिधि बलवंत सिंह कॉलोनी के लोगों के साथ आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंचे। मंगलवार को पार्षद प्रतिनिधि व कॉलोनीवासी जब मौके पर पहुंचे तो आंगनवाड़ी बंद मिली। जिसके बाद आंगनवाड़ी सहायिका को बुलाकर ताला खुलवाया। जांच के दौरान आंगनवाड़ी में रखें दूध व खीर के पैकेट पर एक्सपायरी डेट 5 अक्टूबर लिखी मिली।
जांच में खीर बनाने में प्रयोग किए गए पैकेट भी देखे, जो 5 अक्टूबर को एक्सपायर हो चुके थे। इसके अलावा जनवरी औश्र मई में एक्सपायर हो चुके पैकेट भी बच्चों का राशन बनाने के लिए रखें मिले।
5 कट्टे चावल आए, तीन मैडम घर ले गई
पार्षद प्रतिनिधि व कॉलोनीवासियों के पूछने पर सहायिका ने आंगनवाड़ी में बच्चों के राशन में होने वाले खेल की सच्चाई बताई। उन्होंने बताया कि चावल के 5 कटे आए थे। जिनमें से 3 कट्टे मैडम अपने घर ले गई और दो कट्टे यहां पड़े हैं। मैडम पिछले कई दिन से राशन विशेषकर खीर एक्सयपारी डेट के दूध व पैकेट से बनवा रही है। वह कई बार एक्सपायरी डेट का खाना खाने से बच्चों की जान को जोखिम बताकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाती रही हैं।
उन्होंने कहा कि मैडम यह कहकर उसे चुप करवा देती है, कि तुम्हारा काम खाना बनाना है, बाकी मैं संभाल लूगी। दिव्या मैडम में हमेशा मैडम की ही बात मानती है, इसलिए डर के कारण उसने इसकी कहीं शिकायत भी नहीं की।
कई दिन से मिल रही थी शिकायतें
पार्षद प्रतिनिधि बलवंत सिंह ने कहा कि पिछले कई दिन से चाबरी कॉलोनी की आंगनवाड़ी की शिकायतें मिल रही थी। जिसे लेकर हमने कई बार आंगनवाड़ी वर्कर को इसके लिए सचेत भी किया। इसके बाद भी शिकायतें मिलनी बंद नहीं हुई। जिसके बाद मंगलवार को कॉलोनीवासियों के साथ मैं खुद यहां पहुंचा। जांच के दौरान आंगनवाड़ी में बच्चों का राशन बनाने के लिए रखा अधिकतर सामान एक्सपायरी डेट का मिला।
CDPO को सौंपी मामले की जांच
जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिल्ला ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जिसके बाद मैने सीडीपीओ को मामले की जांच सौंपी है। घटना की पूरी जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दे दी ही हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए