October 26, 2026
26 oct 14
  • दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और अयोध्या के लिए कनेक्टिविटी

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में विंटर शेड्यूल जारी किया गया है। एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, रविवार से नई समय-सारिणी लागू हो गई है। इसके तहत हिसार से दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और अयोध्या के लिए हवाई संपर्क मिलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सप्ताह में 5 दिन उड़ानों का संचालन होगा।

शेड्यूल के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली-चंडीगढ़-हिसार-चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर उड़ानें संचालित होंगी। दिल्ली से विमान सुबह 8 बजे रवाना होकर 9:05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। इसके बाद सुबह 10:15 बजे विमान हिसार पहुंचेगा। हिसार से चंडीगढ़ के लिए सुबह 10:40 बजे उड़ान निर्धारित है, जबकि चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए विमान सुबह 11:50 बजे रवाना होगा।

गुरुवार और शनिवार को जयपुर-कुल्लू रूट

गुरुवार और शनिवार को दिल्ली-जयपुर-कुल्लू-जयपुर-हिसार-जयपुर-दिल्ली रूट पर उड़ानों का संचालन होगा। इस दिन जयपुर से विमान दोपहर 1:45 बजे हिसार पहुंचेगा। हिसार से जयपुर के लिए दोपहर 3:10 बजे उड़ान निर्धारित की गई है।

शुक्रवार और रविवार को अयोध्या के लिए उड़ान

शुक्रवार को दिल्ली-चंडीगढ़-हिसार-अयोध्या-हिसार-चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर विमान संचालित होगा। हिसार से अयोध्या के लिए दोपहर 12:45 बजे उड़ान निर्धारित है, जबकि अयोध्या से विमान दोपहर 3:10 बजे हिसार लौटेगा।

रविवार को दिल्ली से विमान सुबह 10 बजे हिसार पहुंचेगा। इसके बाद सुबह 11:20 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगा। अयोध्या से वापसी के बाद विमान शाम 4:05 बजे हिसार से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। नई समय-सारिणी से हिसार और आसपास के यात्रियों को विभिन्न शहरों तक पहुंचने के लिए हवाई यात्रा का विकल्प मिलेगा।