October 22, 2026
22 oct 13
  • मिलेंगे आधुनिक फ्रीजर, ऑटोप्सी टेबल और डिजिटल सिस्टम

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब न तो दवा जांच और ब्लड बैंक की सुविधाओं में कमी खलेगी, न ही शवगृहों (मॉर्च्युरी) में जगह की किल्लत होगी। हरियाणा सरकार ने जिला अस्पतालों, ब्लड बैंकों और लैब की सुविधाओं को हाईटेक बनाने के लिए 3.26 करोड़ रुपये की खरीद योजना को हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही, पूरे प्रदेश में चिकित्सा उपकरणों की अब ‘डिजिटल कुंडली’ (केंद्रीकृत डिजिटल लिस्ट) तैयार की जाएगी, जिससे उपकरणों की ऑनलाइन निगरानी हो सकेगी। यह बड़ा फैसला स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में हुई राज्य स्वास्थ्य खरीद विशेष स्थायी खरीद समिति (एसएसपीसी) की बैठक में लिया गया।

दवा जांच के लिए FDA को नई मशीनें

हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) को दवाओं के टेस्ट और क्वालिटी चेक के लिए 2 डिसॉल्यूशन मशीनें (₹16.04 लाख) और 2 डिसइंटीग्रेशन उपकरण (₹8.96 लाख) दिए जाएंगे। इससे घटिया या अमानक दवाओं की जांच और तेज होगी।

मेडिकल इक्विपमेंट्स का डिजिटलीकरण

राज्य के सभी अस्पतालों के मेडिकल उपकरणों का डोर-टू-डोर सर्वे और डिजिटल वेरिफिकेशन होगा। इसके लिए एजेंसी तय कर ली गई है। किस अस्पताल में कौन सा उपकरण चालू है, किसकी मरम्मत चाहिए और कहाँ नए सामान की जरूरत है—सबका डेटा एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। पंचकूला स्थित हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड (HMSCL) कार्यालय में हाउसकीपिंग और साफ-सफाई के लिए 3 साल का सेवा अनुबंध (₹32.40 लाख) मंजूर किया गया है।