- प्रॉक्सी कमेटी करेगी निर्धारित, उल्लघंन पर लगेगा ₹11000 जुर्माना
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हाट गांव के पॉवर हाउस में बिजली कर्मचारियों व अधिवक्ता प्रवीण बूरा विवाद में आज फिर जींद, नरवाना और सफीदों में वकीलों का वर्क सस्पेंड रहेगा। कमेटी ही प्राक्सी के नाम तय करेगी। इसके अलावा न्यायिक परिसर में प्रवेश करने वाले वकीलों पर 11 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। आज तीनों बार एक जींद में मीटिंग कर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेंगी।
इससे पहले शुक्रवार को ऑल हरियाणा में वर्क सस्पेंड की कॉल हुई थी। जींद में 25 सितंबर से अब तक केवल तीन दिन ही कोर्ट का कामकाज सुचारू रूप से चला है। वकील मारपीट के आरोपी बिजली कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
हाईकोर्ट से भी अग्रिम जमानत खारिज
वकील के साथ मारपीट के आरोपी प्रवीण ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। शुक्रवार को हाईकोर्ट बार प्रधान खुद सुनवाई करने वाली बैंच के सामने पेश हुए। जिसके बाद कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।
अब पुलिस बना रही नई रणनीति
हाईकोर्ट से आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब पुलिस आगे की रणनीति बना रही है। हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने भी वकीलों को आरोपी पर इनाम घोषित करने का भरोसा दिया है। जिससे आरोपी पर पुलिस के सामने पेश होने का दबाव बढ़ेगा। गिरफ्तार आरोपी लाइनमैन रवि को भी अब तक कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाई है।
भाकियू- ग्रामीण दे रहे धरना
वकील प्रवीण बूरा के समर्थन में भाकियू और ग्रामीण 20 सितंबर से धरना दे रहे है। सफीदों में एसडीएम ऑफिस का घेराव कर अपना ज्ञापन सौंप चुके है। धरना समिति की प्रमुख मांगें आरोपी बिजली कर्मचारियों की गिरफ्तारी, हाट पॉवर हाउस के कर्मचारियों का ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला
गांव हाट निवासी अधिवक्ता प्रवीण बूरा ने सफीदों पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि 16 सितंबर की रात वह अपनी शिकायत दर्ज करवाने पॉवर हाउस गया था। जहां विवाद के बाद बिजली कर्मी मनीष और रवि ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर एसडीओ सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। लाइनमैन रवि की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
रविवार देर शाम लिया निर्णय
जींद एडहॉक कमेटी पदाधिकारी अधिवक्ता हरिमोहन शर्मा ने कहा कि सफीदों बार की तरफ से कल प्रस्ताव मिला था। एडहॉक कमेटी से चर्चा के बाद देर शाम सोमवार को वर्क सस्पेंड रखने का निर्णय लिया गया। याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने भी आगे कार्रवाई बढ़ाने का आश्वासन दिया है। आाज तीनों बारों की संयुक्त बैठक होगी। जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।