October 9, 2026
9 oct 13
  •  पहले टेक्सटाइल-हब की घोषणा, अब ग्लोबल सिटी का वादा, काम नहीं

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : सिरसा में अग्रसेन समाज एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग गर्ग ने आज शुक्रवार को मीडिया को दिए बयान में कहा, महाराजा अग्रेसन जयंती के अवसर पर सरकार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना चाहिए। महाराजा अग्रसेन का नाम पूरे विश्व में जाना जाता है। उनके नाम पर समाज ने दुनियाभर में संस्था, गौशाला, मंदिर व अस्पताल बनवा रखे हैं। सरकार को 29 सितंबर को अवकाश घोषित किया जाए।

साथ ही सीबीएसई में स्कूली पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की जीवनी को लागू की जाए। उनकी जीवनी को पढ़कर बच्चे उनके आदर्शों पर चलकर जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने जरूरतमंद व्यक्ति को आगे बढ़ाने का काम किया। 21 साल से केंद्र सरकार सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ेगे। 93 किलोमीटर रेल लाइन का बजट बिल में पास है।

फतेहाबाद, सिरसा रेलवे लाइन मंजूर कर दी गई है। पांच रेल मंत्री का दौरा पूरा हो चुका है, पर अभी तक लाइन का काम सिरे नहीं चढ़ पाया है।

रेलवे लाइन के लिए सर्वे, एक ईंट नहीं लगी

बजरंग गर्ग ने बताया, रेल मंत्री अग्रोहा में आए और रेलवे लाइन के लिए घोषणा की और बजट में पास की। अब तक लाइन के लिए न सर्वे हुआ, तो न एक ईंट लगी। सरकार से मांग है कि 21 साल बर्बाद कर दिए। सरकार ने जो घोषणा की थी, उसे तुरंत प्रभाव से लागू की जाए। रेल लाइन से छोटे-बड़े उद्योगों को लाभ होगा। सरकार को आय में मुनाफा होगा। अग्रोहा को पर्यटक स्थल भी सरकार को बनाना चाहिए

सरकार वो घोषणा करे, जिनको पूरी किया जा सके

बजरंग गर्ग बोले, सरकार ने 2015 में घोषणा की थी टैक्सटाइल हब बनाएंगे और अब मुख्यमंत्री द्वारा ग्लोबल सिटी बनाने की घोषण की गई। न इंडस्ट्री तो न ग्लोबल सिटी बनाई। सरकार सुविधा मुहैया करवाए और उद्योगपति उसमें काम करेंगे। बिना सुविधा के कोई काम नहीं हो सकता। सरकार वो घोषणा करे, जिनको पूरी किया जा सके।

सिरसा में पीजीआई बनाने की जरूरत

बजरंग गर्ग बोले, सिरसा शहर का हाल देखा है और सड़कें व गलियां तोड़कर छोड़ दिया है और न सीवर लाइन डाली गई तो न ही ड्रेनेज, न सफाई। सिरसा में पीजीआई बनाने की बहुत जरूरत है। सिरसा के आसपास के जिले और राजस्थान व पंजाब से सटा इलाका है। यहां लोगों को सरकारी अस्पतालों में समय पर इलाज नहीं मिलता। रोहतक पीजीआई यहां से 200 किलोमीटर है।

वहां तक समय पर पहुंच पाना मुश्किल है। जरूरतमंद मरीज प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा नहीं सकता। इसलिए सरकार यहां पर पीजीआई बनाए, ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़ें। उनके साथ मंडी आढ़ती कीर्ति गर्ग एवं अग्रसेन समाज से अन्य लोग मौजूद रहे।