October 9, 2026
9 oct 7
  • 5 राउंड फायरिंग हुई, ट्रांसफार्मर चोरी कर रहे थे

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  कुरुक्षेत्र जिले के पलवल गांव में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे 2 बदमाशों और CIA-1 की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। आमने-सामने हुई फायरिंग में पानीपत के यशपाल (59) की टांग में गोली लगी। घटना के दौरान दोनों तरफ से 4-5 राउंड फायरिंग हुई। वहीं, यशपाल के साथी इंदल ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

घायल बदमाश को कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इंदल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना रात करीब पौने 12 बजे की है। दोनों आरोपी पलवल गांव में ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर रहे थे। इसी दौरान इसकी सूचना CIA-1 की टीम को मिली।

पकड़े जाने के डर से फायरिंग की

पुलिस के मुताबिक, पता चलते ही सीआईए-1 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी का पता चलते ही आरोपी यशपाल और इंदल ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उनको चारों तरफ से घेर लिया। पकड़े जाने के डर से यशपाल ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की।

सरेंडर करने को कहा, फिर भी करता रहा फायरिंग

CIA-1 की टीम ने यशपाल को सरेंडर करने के लिए कहा था, लेकिन वह फायरिंग करता रहा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दोनों तरफ से 4-5 राउंड गोलियां चलीं। इनमें एक गोली लगने से यशपाल घायल हो गया। वहीं, उसके दूसरे साथी इंदल ने हालात को देखते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने पहुंचे थे आरोपी

दोनों आरोपी पलवल गांव में ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने में लगे हुए थे। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला फायरिंग तक पहुंच गया। पुलिस ने घायल आरोपी यशपाल को LNJP अस्पताल पहुंचाया और दूसरे आरोपी को हिरासत में ले लिया। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

वहीं, पुलिस इंदल से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि दोनों आरोपी ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के लिए वहां कब पहुंचे थे और इस वारदात में उनकी क्या भूमिका थी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।