October 3, 2026
3 oct 21
  • ACB ने 25 हजार लेते सब इंस्पेक्टर पकड़ा था, 2 दिन पहले हुआ ट्रांसफर

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : कैथल सिविल लाइन थाने में रिश्वत केस मामले के बाद तत्कालीन एसएचओ रमेश चंद्र को सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि उन पर यह कार्रवाई सुभाष नगर निवासी साहिल की शिकायत को बिना मार्क किए अपने पास रखने पर की गई है। तत्कालीन थाना प्रभारी रमेश चंद्र के ट्रांसफर के एक दिन बाद सिविल लाइन थाना से सब इंस्पेक्टर राजेश को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए एसीबी द्वारा पकड़ा गया।

उस मामले में तत्कालीन एसएचओ रमेश चंद्र ने शिकायतकर्ता की शिकायत बिना किसी को मार्क किए अपने पास रख ली, जिसमें उन्हें सस्पेंड किया गया। हालांकि एसपी ने रमेश चंद्र को किसी अन्य विभागीय जांच में सस्पेंड किए जाने की बात कही है। फिलहाल उनको पुलिस लाइन में भेजा गया है।

सिविल लाइन थाने से किया था गिरफ्तार

बता दें कि एसीबी की कार्रवाई से एक दिन पहले ही उन्हें सिविल लाइन थाने से बदलकर थाना कलायत का प्रभारी लगाया गया था। इसके बाद एसआई राजेश कुमार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी टीम ने सिविल लाइन थाने से गिरफ्तार किया था। रिश्वत मामले की कार्रवाई के दो दिन बाद ही रमेश चंद्र को सस्पेंड करने के आदेश जारी हुए।

विभागीय स्तर पर जांच की जा रही- SP

एसपी कार्यालय की ओर से रमेश चंद्र के सस्पेंशन को विभागीय कार्रवाई बताया गया है। उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है। वहीं रिश्वत मामले में गिरफ्तार एसआई राजेश कुमार को एसीबी ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है। कैथल एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि इंस्पेक्टर रमेश चंद्र का किसी विभागीय जांच के तहत किया गया है। पुलिस उस मामले की जांच और आगामी कार्रवाई कर रही है।