September 29, 2026
29 sep 7
  • कोर्ट का कामकाज प्रभावित, बिजली कर्मचारियों की बैठक

 

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : जींद जिले के नरवाना और सफीदों में आज वकीलों का वर्क सस्पेंड रहेगा। बार ने बिजली कर्मचारियों द्वारा वकील के साथ कथित मारपीट के विरोध में यह निर्णय लिया। पहली बार बार ने शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रखा था। वर्क सस्पेंड से अदालतों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। गांव हाट में 10वें दिन भी ग्रामीणों और भाकियू का धरना जारी है।

गिरफ्तार लाइनमैन की जमानत को लेकर बिजली कर्मचारियों के अल्टीमेटम की अवधि आज खत्म होगी। लाइनमैन की कोर्ट में पेशी के बाद कर्मचारी मीटिंग कर आगे की रणनीति बनाएंगे।

अधिवक्ता ने दी थी शिकायत

अधिवक्ता प्रवीण बूरा ने सफीदों पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया था कि 16 सितंबर की रात वह शिकायत दर्ज करवाने हॉट गांव के पॉवर हाउस गया था। जहां शिकायत दर्ज करवाने को लेकर बिजली कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। विवाद के चलते लाइनमैन रवि और मनीष ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसे काफी चोटें आई। पुलिस ने एसडीओ समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिनमें से लाइनमैन रवि को गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरे कर्मचारी मनीष की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट सोमवार को खारिज कर चुका है।

गांव में चल रहा धरना

गांव पॉवर हाउस के सामने पिछले 9 दिन से ग्रामीण और भाकियू धरना दे रहे हैं। सोमवार को सफीदों में एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था। धरना जा 10वें दिन भी जारी है। बिजली कर्मचारियों ने भी मंगलवार तक गिरफ्तार लाइनमैन की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्लास और पैन डाउन हड़ताल की चेतावनी दी हुई है।

मीटिंग के बाद होगा फैसला

मीटिंग के बाद होगा फैसला सफीदो बार प्रधान पुरुषोत्तम राणा और जींद एडहॉक कमेटी के पदाधिकारी हरिमोहन शर्मा ने कहा कि वकील से मारपीट के विरोध में मंगलवार को भी वर्क सस्पेंड रखने को निर्णय लिया है। आगे की कार्रवाई का निर्णय मीटिंग के बाद लिया जाएगा।

पेशी के बाद करेंगे मीटिंग

यूनिट महासचिव सुरेश खर्ब ने कहा कि हमारे कर्मचारियों को ही पीटा। अब राजनीति के चलते उन्हीं का उत्पीड़न किया जा रहा है। हमने आज तक अल्टीमेटम दिया था। लाइनमैन की कोर्ट में पेशी के बाद मीटिंग बुलाई जाएगी। जिसमें परिस्थितियों अनुसार आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा।