विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा बसताड़ा गर्ल्स कोलेज के लिए मंजूर कराईं 10 करोड़ की राशि
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : गर्ल्स कोलेज बसताड़ा (घरौंडा) के निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए लगभग 10 करोड़ ₹ की राशि मंजूर हो गई है। मंजूर राशि से कार्य पूर्ण होने पर घरौंडा व आसपास के ग्रामीण अंचल की बेटियों को उच्च शिक्षा और में बेहतर सुविधाएं मिलेगीI सुरक्षित और आधुनिक शैक्षणिक माहौल होगा तैयार। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और कन्या शिक्षा को नई दिशा देते हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक हरविंद्र कल्याण ने एक बड़ी उपलब्धि क्षेत्र के लिए दर्ज करवाई है। क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्होंने घरौंडा में लड़कियों के कॉलेज निर्माण कराया थाI भवन निर्माणाधीन होने के कारण जिसकी कक्षाए फ़िलहाल आईटीआई के भवन में सुचारू रूप से चल रही है। अब कॉलेज के लिए लगभग 10 करोड़ ₹की राशि मंजूर हो गई है जल्द बेटियों को अपना कोलज भवन मिलेगा। घरौंडा सहित समूचे ग्रामीण आँचल में खुशी की लहर है।
किसी भी समाज की तरक्की का सीधा रास्ता बेटियों की शिक्षा से होकर गुजरता है
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बताया की किसी भी समाज की तरक्की का सीधा रास्ता बेटियों की शिक्षा से होकर गुजरता है। इससे न केवल उनके समय और धन की बचत होगी, बल्कि अभिभावक भी अपनी बेटियों को सुरक्षित माहौल में उच्च शिक्षा दिलवाने के प्रति अधिक आश्वस्त होंगे। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण को बल,उच्च शिक्षा प्राप्त कर क्षेत्र की बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी और प्रशासनिक, शैक्षणिक, तकनीकी व व्यावसायिक क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगी। श्री कल्याण ने दोहराया कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य, सड़क, पानी और रोजगार के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में ढांचागत सुधार निरंतर जारी रहेगा। इलाके के गणमान्य व्यक्तियों ने जताया आभार क्षेत्र के प्रमुख प्रबुद्ध नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों,सामाजिक संगठनों और अभिभावकों ने बेटियों के कॉलेज के लिए यह महत्वपूर्ण बजट पास करवाने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण का आभार व्यक्त किया है।