September 25, 2026
25 sep 16

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  घरौंडा में बन रही नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) अकादमी के लिए हरियाणा सरकार ने 29 करोड़ 5 लाख 71 हजार रुपये की और राशि मंजूर की है। इससे अकादमी के लंबित कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस जिला के घरौंडा कस्बे के नजदीक एनसीसी अकादमी का निर्माण काफी समय से जारी है। यह हरियाणा की पहली और देश की बड़ी प्रशिक्षण अकादमियों में से एक है। यहां देश के विभिन्न राज्यों से एनसीसी केडट प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे जिससे उन्हें रक्षा क्षेत्र में जाने के लिए अधिक अवसर सुलभ हो सकेंगे। पहले इस अकादमी के लिए 5694 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई थी लेकिन अब सरकार ने संशोधित प्रशासनिक अनुमति जारी करते हुए इस राशि में 2905.71 लाख रुपये की और मंजूरी दी है। कुल मिलाकर अकादमी के लिए 8599.71 लाख रुपये मंजूरी हो चुके हैं। इस अकादमी को शीघ्र चालू कराने के लिए हलके के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण काफी गंभीरता व लग्र से कार्यशील हैं। अकादमी चालू होने से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा इस क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे। इस अकादमी में एक साथ 700 कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।