September 24, 2026
24 sep 15
  • दिन भर साथ में UPI से पेमेंट कराते घूमे, शाम को हत्या

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा के हांसी जिले में बुधवार को हुए बॉक्सर दीपक हत्याकांड में पुलिस टीम ने चार युवकों को अरेस्ट कर लिया है। इनमें गांव जैब भरान का प्रिंस व राकेश, गांव धर्मखेड़ी का अजय और एक अन्य शामिल है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये युवक हत्या वाले दिन रिट्ज कार से गांव आए थे। दिनभर गांव की दुकानों पर यूपीआई के जरिए पैसे निकलवाने के लिए घूमे। ग्रामीणों ने कार में इन युवकों को देखा भी था।

बॉक्सर की हत्या के बाद पुलिस को जब यह बात पता चली तो चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पता चला है कि दीपक ने अपनी मौसी के लड़के के साथ प्रिंस की बहन की शादी करवाई थी। अब दीपक उसकी बहन को बुरा भला कहने लग गया था। वह अकसर प्रिंस के सामने ही उसकी बुराई करता था।

रात को जब प्रिंस, दीपक और उसके दोस्त शराब पी रहे थे तब दीपक ने फिर से बहन की बुराई करने लग गया। इससे प्रिंस को गुस्सा आ गया और उसने कस्सी और बीयर की बोतलों से उसकी हत्या कर दी। अब पुलिस अजय, राकेश और तीसरे युवक की इस मामले में भूमिका की जांच कर रही है।

बॉक्सर दीपक का मोबाइल भी नहीं मिला 

दीपक भी एक दुकान पर यूपीआई से पैसे निकलवाने गया था। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दीपक या अन्य युवकों ने कितनी रकम निकलवाई थी। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि जिस रिट्ज कार से युवक गांव आए थे, वह कार प्रिंस के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस कार की भी जांच कर रही है। घटना के बाद से दीपक का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी मोबाइल अपने साथ तो नहीं ले गए थे।

दीपक ने प्रिंस की बहन का कराया था रिश्ता

कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दीपक ने प्रिंस की सगी बहन का रिश्ता अपनी मौसी के लड़के से करवाया था। प्रिंस ने शादी से जुड़े काम के लिए दीपक से कुछ रुपए भी लिए थे। इसके अलावा प्रिंस को अपनी बहन के दीपक के घर आने-जाने को लेकर आपत्ति थी। इसका कारण था कि दीपक अक्सर उसके सामने ही उसकी बहन की बुराई करने लग जाता था।

शराब के नशे में बहन की बुराई करने पर हत्या

पुलिस के मुताबिक, हत्या वाले दिन भी ये सभी युवक बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दीपक ने फिर उसकी बहन की बुराई करनी शुरू कर दी। इससे प्रिंस को गुस्सा आ गया और उसने कस्सी और बीयर की बोतलों से उसकी हत्या कर दी।

बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार 

दीपक की हत्या के बाद पुलिस ने उसके शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव धर्मखेड़ी लाया गया, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बाकी तीन युवकों की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

पुलिस के मुताबकि, एक आरोपी अजय ने पूछताछ में बताया कि वह खेत में गया था और हुक्का भरने के बाद वापस लौट आया था। दीपक ही उसे गांव में छोड़कर गया था। अब पुलिस अजय, राकेश और तीसरे युवक की इस मामले में भूमिका की जांच कर रही है।

इस मामले में बस थाना प्रभारी सो जयसिंह का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जो भी बाते सामने आएंगी, उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें दीपक के मोबाइल और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाने में लगी हुई हैं।