- तीन खिलाड़ियों ने सिल्वर पर जमाया कब्जा
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : फतेहाबाद में हुई राज्य स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता और खेलो इंडिया अस्मिता वुशू लीग में पलवल जिले के खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक बुद्ध स्पोर्ट्स अकादमी, फतेहाबाद में आयोजित की गई थी। इसमें दिया ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
एनआईएस वुशू कोच देवेंद्र ने बताया कि जिले के 9 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में हिस्सा लिया। राजोलका वुशू खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।नर्सरी की दिया ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, विराट कुंडू ने 45 किलोग्राम, दीपक ने 56 किलोग्राम और बालिका वर्ग में अमृता ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे
कोच देवेंद्र ने विजेता खिलाड़ियों की तारीफ की और कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और अभ्यास का नतीजा है। उन्होंने बताया कि पलवल जिले में वुशू खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। स्वर्ण और रजत पदक जीतकर पलवल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।