September 18, 2026
18 sep 17
  • विजिलेंस की टीम ने दबोचा

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  भिवानी में विजिलेंस टीम ने एक कानूनगो को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जो सरकारी काम के बदले 10 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। इसकी शिकायत पर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की और रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि भिवानी तहसील में तैनात एक कानूनगो अशोक कुमार द्वारा सरकारी काम के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। इस शिकायत के आधार पर एक टीम का गठन किया गया और उस कानूनगों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की तैयारी की।

कानूनगो अशोक कुमार द्वारा 10 हजार रुपए की डिमांग की जा रही थी

वहीं आरोपी कानूनगो अशोक कुमार द्वारा 10 हजार रुपए की डिमांग की जा रही थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत विजिलेंस को दी। इसके बाद आरोपी कानूनगो को रंगेहाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। आगे भी रिश्वत लेने वालों पर कार्रवाई के लिए छापेमारी जारी रहेगी।