September 5, 2026
5 sep 12
  • कई IPS-HPS अफसरों के बदले प्रभार

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा सरकार ने IPS और HPS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेशों में बड़ा संशोधन किया है। हाल ही में पानीपत की नई SP बनाई गईं दीप्ती गर्ग का तबादला आदेश रद्द कर दिया गया है और अब आईपीएस मेघा भूषण को पानीपत जिला की नई कमान सौंपी गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दीप्ती गर्ग पानीपत की ही मूल निवासी हैं और गृह जिले में तैनाती व प्रशासनिक नियमों के चलते उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया था। इसके बाद सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए नए संशोधन आदेश जारी किए।

दीप्ती गर्ग भेजी गईं पलवल, मेधा भूषण संभालेंगी पानीपत की कमान

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल (IAS) द्वारा 5 सितंबर 2026 को जारी नए आदेशों के तहत मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं।

  • मेघा भूषण (IPS 2019): पूर्व में डीसीपी (ईस्ट), सोनीपत के पद पर तैनात मेघा भूषण का 3 सितंबर 2026 को पलवल एसपी के पद पर किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है। अब उन्हें एसपी, पानीपत के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • दीप्ती गर्ग (IPS 2020): डीसीपी, झज्जर से स्थानांतरित होकर पानीपत एसपी लगाई गईं दीप्ती गर्ग का पानीपत का आदेश रद्द करते हुए उन्हें अब एसपी, पलवल नियुक्त किया गया है।

तबादला सूची में शामिल अन्य IPS व HPS अधिकारियों के नए प्रभार

सरकार द्वारा जारी सूची में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है:

लोकेंद्र सिंह (IPS 2014): एसपी सीआईडी-1 (सुरक्षा) तथा एटीएस प्रभार से स्थानांतरित कर एसपी, स्टेट क्राइम ब्यूरो (SCB), हरियाणा के पद पर तैनात किया गया है।

सुरिंदर सिंह भोरिया (IPS 2014): एसपी, एसटीएफ (पंचकूला) से बदलकर कमांडेंट, 5वीं बटालियन, एचएपी (मधुबन) बनाए गए हैं।

नरेंद्र बिजारणिया (IPS 2015): एसपी करनाल के पद से ट्रांसफर कर कमांडेंट, 1st आईआरबी (भोंडसी) नियुक्त किया गया है। (इसके साथ ही पूजा डाबला, HPS का भोंडसी में कार्यवाहक कमांडेंट का आदेश रद्द हुआ है)।

वरुण सिंगला (IPS 2017): वर्तमान में एसपी, सीआईडी (सुरक्षा) के साथ एसपी, एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS), हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

विक्रांत भूषण (IPS 2017): एसपी, एसटीएफ से स्थानांतरित कर एसपी, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB), पंचकूला नियुक्त किए गए हैं।

अमित यशवर्धन (IPS 2018): एसपी सुरक्षा (सीआईडी) के दायित्वों के साथ एसपी, कमांडो (नेवल) का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।

अनिल कुमार (HPS): एसपी, एसटीएफ (करनाल) से बदलकर एसपी, एचएसएनसीबी (करनाल) की जिम्मेदारी संभालेंगे।