September 5, 2026
4 sep 2
  • हरियाणा-देर रात 5 SP समेत 29 IPS अफसर ट्रांसफर

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा सरकार ने देर रात पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है। इसमें 29 IPS अफसर और एक HPS अफस को इधर से उधर किया गया। करनाल के IG अशोक कुमार और SP नरेंद्र बिजारणिया दोनों को बदल दिया गया है। बिजारणिया को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एसपी बनाया गया है।

करनाल में बीरू वाल्मीकि मर्डर केस के बाद हुए डबल एनकाउंटर के हर्ष और बीरबल नाम के युवकों को ढेर कर दिया गया था। हर्ष रोड़ समाज का था। रोड़ समाज एनकाउंटर को फेक बताते हुए लगातार एसपी के तबादले की मांग कर रहा था। IG अशोक कुमार रोड़ समाज से ही हैं।

करनाल एसपी की जिम्मेदारी कर्ण गोयल को दी गई है। 2006 बैच के IPS अफसर अश्विन को करनाल रेंज का IG बनाया गया। भिवानी के SP सुमित कुमार को भी STF भेजा गया है। इनके साथ ही पानीपत, भिवानी, पलवल और नारनौल के SP भी बदले गए हैं। गृह विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुधीर राजपाल ने ये आदेश जारी किए हैं।

CBI की क्लोजर रिपोर्ट के बाद भिवानी SP का ट्रांसफर

IPS सुमित कुमार को लेडी टीचर मनीषा की डेथ के बाद हुए विवाद के दौरान भिवानी का एसपी बनाया गया था। अब CBI की क्लोजर रिपोर्ट के बाद उनका भी ट्रांसफर हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मनीषा केस को सुलझाने के लिए ही उनकी यहां पोस्टिंग हुई थी।

अब पढ़िए, किस अधिकारी का कहां ट्रांसफर हुआ

  • 1998 बैच के IPS विकास अरोड़ा को पंचकूला अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) के साथ स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का एडिशनल चार्ज दिया गया है।
  • 1997 बैच के आईपीएस अमिताभ सिंह ढिल्लों ADGP के साथ ट्रैफिक एवं हाईवे की एडिशनल जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • 2006 बैच के IPS अश्विन को केंद्र सरकार से वापसी के बाद करनाल रेंज का IG लगाया गया है। उन्हें हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  • 2006 बैच के ही आईपीएस अशोक कुमार पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया की जिम्मेदारी मिली है।
  • 2020 बैच की आईपीएस दीप्ति गर्ग को SP पानीपत, 2020 बैच के आईपीएस मयंक मिश्रा को SP भिवानी, कर्ण गोयल को SP करनाल और मेधा भूषण को SP पलवल लगाया गया है।