August 28, 2026
28 aug 6
  • यातायात बंद, मॉक ड्रिल पर लोगों ने कसा तंज

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण जब शहर का सबसे व्यस्त राजीव चौक अंडरपास पूरी तरह डूब गया, तो सिविल डिफेंस की टीम ने इसे पानी से लबालब भरे अंडरपास में नावें और लाइफ जैकेट उतारकर डूबते लोगों को बचाने के लिए लाइव मॉक ड्रिल की। इसे प्रशासन की ओर से ‘आपदा में अवसर’ तलाशने की एक अनूठी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि यह एक रूटीन वॉटर रेस्क्यू अभ्यास था। आमतौर पर इस तरह के अभ्यास के लिए सिविल डिफेंस को शहर से काफी दूर ग्रामीण इलाकों के तालाबों या झीलों पर जाना पड़ता था, जिसमें समय और संसाधन दोनों खर्च होते थे। इस बार जब शहर के बीचों-बीच ही तालाब जैसा पानी जमा हो गया, तो टीम ने मौके का फायदा उठाते हुए यहीं अपनी मॉक ड्रिल पूरी कर ली।

यात्रियों के लिए कई दिन से बंद

शहरी माहौल में रेस्क्यू का वास्तविक अनुभव

सिविल डिफेंस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह एक रूटीन मॉक ड्रिल थी, जिसका मुख्य उद्देश्य पानी में डूबे लोगों को बचाने की तकनीक को परखना और टीम की तैयारियों को अप-टू-डेट रखना था। इससे न केवल टीम का समय बचा, बल्कि लाइव शहरी माहौल में रेस्क्यू का वास्तविक अनुभव भी मिला।

भविष्य की तैयारियों के लिए अभ्यास जरूरी

आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के दौरान अचानक आने वाली बाढ़ या जलभराव की स्थिति में लोगों की जान बचाना सबसे पहली प्राथमिकता होती है। ऐसे में सिविल डिफेंस का यह रूटीन वर्क भविष्य में किसी भी बड़े हादसे के वक्त मददगार साबित होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जलभराव को निकालने के लिए पंपिंग मशीनें लगातार काम कर रही हैं।

लोगों ने कसा तंज

हालांकि इस मॉक ड्रिल के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी चल रहे हैं। जिस पर लोग तंज कर रहे हैं कि पानी की निकासी नहीं की गई, बल्कि यहां नाव ही चला दी गई।