- राजेश सोनी को भेजा लाडवा, चंद्रकांत कटारिया को नई जिम्मेदारी
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा सरकार ने 4 एचसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस प्रशासनिक फेरबदल में घरौंडा और लाडवा के एसडीएम भी बदले गए हैं।
राजेश कुमार सोनी (एचसीएस 2020), जो वर्तमान में घरौंडा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) के पद पर तैनात हैं, को अब लाडवा का सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे अनुभव मेहता की जगह लाडवा में जिम्मेदारी संभालेंगे।
अनुभव मेहता को घरौंडा की जिम्मेदारी
HCS अधिकारी अनुभव मेहता (2019 बैच), जो वर्तमान में लाडवा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) के साथ कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल के ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन.) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब घरौंडा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) होंगे। साथ ही उन्हें ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन.), कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल की जिम्मेदारी भी दी गई है।
चंद्रकांत कटारिया को दोहरी जिम्मेदारी
चंद्रकांत कटारिया (HCS 2020), जो वर्तमान में पंचकूला के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) हैं, को ज्वाइंट डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर, हरियाणा तथा ज्वाइंट डायरेक्टर, फॉरेन कोऑपरेशन, हरियाणा नियुक्त किया गया है।
उनकी जगह मन्नत राणा (HCS 2023) को पंचकूला का सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) लगाया गया है। मन्नत राणा इससे पहले हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड में सचिव के पद पर कार्यरत थीं।