- 7 दिन में पूरे होंगे जरूरी काम
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के लिए मधुबन पुलिस कॉम्प्लेक्स स्थित सरकारी मकान नंबर-2 को एक साल के लिए अस्थायी तौर पर कैंप ऑफिस के रूप में आवंटित किया गया है। हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन के इंस्पेक्टर जनरल अशोक कुमार आईपीएस ने इसका आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक मकान में बिजली और अन्य जरूरी काम सात दिन में पूरे कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकारी मकान को बनाया कैंप ऑफिस
जारी आदेश में कहा गया है कि मधुबन पुलिस कॉम्प्लेक्स का सरकारी मकान नंबर-2 हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के कैंप ऑफिस के लिए अस्थायी रूप से दिया गया है। यह व्यवस्था एक वर्ष के लिए रहेगी। इसके लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय की ओर से भेजे गए डायरी नंबर 12 अगस्त 2026 का हवाला दिया गया है।
7 दिन में पूरे कराए जाए काम
आदेश पर हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन के इंस्पेक्टर जनरल अशोक कुमार आईपीएस के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, मधुबन के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि मकान में बिजली और अन्य आवश्यक कार्य सात दिन के भीतर पूरे कराए जाए।
पुलिस अधिकारियों तक भेजी प्रति
आदेश की प्रतियां हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, विधानसभा अध्यक्ष के सचिव, पुलिस महानिदेशक हरियाणा, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन मधुबन के कार्यकारी अभियंता, हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में एकल बिजली आपूर्ति केंद्र के प्रभारी और संबंधित कार्यालय के केयरटेकर को सूचना व आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।