August 27, 2026
27 aug 10
  • स्पीकर का जवाब-राजनीति के लिए हाउस नहीं चलाना

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा विधानसभा का मानसून सेशन वीरवार को हंगामे के साथ ही शुरू हुआ। कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर आए। हाथों में तख्तियां थीं। जिन पर राम मंदिर चंदा चोरी और पेपर लीक से जुड़े नारे लिखे थे।

पुलिस ने CLP लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत सभी कांग्रेसियों को गेट पर ही रोकने की कोशिश की। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। हुड्डा ने कहा कि मुझे मारा गया। इससे जुड़े 2 वीडियो भी आए। फिर 11 बजे सेशन शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया।

शोक प्रस्ताव पढ़ने के तुरंत बाद कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने विधानसभा के बाहर धक्के मारे जाने का मुद्दा उठाया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने विधानसभा स्पीकर से कहा-हमारे साथ मिसबिहेव हुआ। आपने धक्के मारने के लिए बदमाश भेजे थे क्या?

स्पीकर हरविंद्र कल्याणा ने जवा दिया-नियम-कायदे देखना मेरा काम है। मुझे जानकारी लेनी पड़ेगी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी। दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा हो गया। 10 मिनट बाद ही कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।