August 9, 2026
9 aug 18
  • 2025 में हुआ था रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : सावन में चल रही कांवड़ यात्रा में आस्था और समर्पण की अनोखी तस्वीर सामने आई है। यूपी के मोदीनगर की 28 वर्षीय आशा अपने दिव्यांग पति सचिन को कंधे पर बैठाकर 170 किमी की कांवड़ यात्रा कर रही हैं। दोनों अपने दो छोटे बच्चों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर घर जा रहे हैं।

सचिन पिछले 15 साल से हर सावन कांवड़ लेने हरिद्वार जाते थे। पिछले साल रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होने के बाद वे पैरालाइज्ड हो गए और चलने में असमर्थ हैं। इसके बावजूद इस बार उनकी कांवड़ यात्रा की इच्छा अधूरी न रहे, इसलिए पत्नी आशा ने उन्हें कंधे पर उठाकर यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया।

आशा का कहना है कि पति की मनोकामना पूरी करना उनके लिए सबसे जरूरी है। रास्ते में जब लोग आशा को पति को कंधे पर बैठाकर चलते देखते हैं तो उनकी हिम्मत और समर्पण की तारीफ करते हैं। यह तस्वीर कांवड़ यात्रा में पति-पत्नी के प्रेम और आस्था की मिसाल बन गई है।