August 9, 2026
9 aug 15
  • स्कॉर्पियो को 30 राउंड फायरिंग कर छलनी किया था

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा के चरखी दादरी में थाने के सामने हुई 30 राउंड फायरिंग में घायल कीर्तिमान ने दम तोड़ दिया। हिसार के रहने वाले कीर्तिमान का गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

कीर्तिमान ने पैरौं और गर्दन पर तीन गोलियां लगी थीं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कीर्तिमान पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हमले के बाद कीर्तिमान को चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने यहां से रोहतक के हायर सेंटर में रेफर कर दिया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुरुग्राम शिफ्ट कर दिया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि हमले के बाद से कीर्तिमान होश में नहीं आ सका।

बता दें 6 अगस्त को कीर्तिमान अपने 6 साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में कोर्ट आया था। इसी दौरान 3 शूटरों ने गाड़ी में बैठते ही सभी को गोली मार दी थीं। घायलों में से चार अभी भी वेंटिलेटर पर हैं।