- मनाने आए SP को वापस भेजा, आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :
हिसार के सूर्यनगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में शनिवार को लोगों ने रोड जाम कर दिया। परिवार और पूनिया खाप प्रतिनिधि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लघु सचिवालय का घेराव करने पहुंचे थे। यहां लोग SP सिद्धांत जैन को बाहर बुलाने और केस का स्टेटस बताने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद SP मौके पर पहुंचे।
SP ने लोगों से कहा कि पुलिस की टीमें लगी हुई हैं, जल्दी आरोपी गिरफ्तार हो जाएंगे। हालांकि, SP के इस आश्वासन पर लोग नहीं माने। साथ ही SP को कहा कि आप चले जाइये, पंचायत अपना फैसला करेगी।
4 अगस्त को जीवन की पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उसका शव अभी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ है। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।