- चिट्टे की तस्करी करते थे
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : कैथल जिले में पुलिस की एंटी नारकोटिक टीम ने शुक्रवार अल सुबह करीब 2 बजे एक बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। पूंडरी से फरल रोड के बीच एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) टीम और नशा तस्करी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने उसके 4 साथियों को भी गिरफ्तार किया है।
इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी नशीला पदार्थ चिट्टा की तस्करी करते थे। पकड़े गए आरोपियों में से तीन गांव मटौर के रहने वाले हैं, एक बड़सिकरी और एक जींद के गांव खेड़ी मसानियां का निवासी है।
मुठभेड़ के दौरान कुल 6 राउंड फायर हुए, जिनमें से आरोपी की ओर से 2 गोलियां चलाई, जिनमें से एक गोली एएनसी इंचार्ज प्रदीप की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी 4 राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लगी।
पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी
आरोपी ब्लैक कलर की बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए थे। पुलिस सूचना के आधार पर नाका लगाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए गाड़ी लिए खड़ी थी। जैसे ही आरोपियों को रूकने का इशारा किया तो उन्होंने गाड़ी को और तेज भगा दिया और पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण आरोपियों की गाड़ी खेतों में उतर गई और उनको पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 48 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ। पुलिस ने नशा और गाड़ी को जब्त कर लिया।
मटौर का रहने वाला
उसके साथ 4 अन्य आरोपियों को भी पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी की पहचान गांव मटौर निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस की टीम ने गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पैर में गोली लगी
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि देर रात टीम नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि 4 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस नेटवर्क से जुड़े हैं और उनके कब्जे से क्या-क्या बरामद हुआ है। मामले में विस्तृत खुलासा पुलिस की ओर से किया जाएगा। प्रदीप ने बताया कि देर रात नशा तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई।
इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।