July 28, 2026
28 july 8
  • अगले माह टीम के साथ नीदरलैंड रवाना

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के सिरसा जिले की रहने वाली हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया भारतीय हॉकी टीम में खेलकर हॉकी वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में अपना दमखम दिखाएगी। इस समय खिलाड़ी सविता पूनिया बेंगलुरु में तैयारी कर रही है और अगले माह में वह नीदरलैंड के लिए टीम के साथ रवाना होंगी। यह टूर्नामेंट नीदरलैंड-बेल्जियम में होनी हैं। पहला मैच चीन की टीम के साथ होगा।

इससे सविता के परिवार और गांव जोधकां में खुशी का माहौल है। सविता पूनिया के भाई भविष्य पूनिया ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, सविता का दोनों टूर्नामेंट में चयन हुआ है और वह अपनी तैयारी में जुटी हुई है। हॉकी इंडिया ने महिला वर्ग में दोनों टूर्नामेंट की लिस्ट जारी कर दी है और सलीमा टेटे को भारतीय हॉकी टीम के कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गोलकीपर में सविता पूनिया, बिचू देवी खरीबाम और डिफेंडर में इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास और मिडफील्डर में सलीमा टेटे (कप्तान), निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, दीपिका सोरेंग और फॉरवर्ड में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल है।

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से दूसरे-तीसरे मुकाबले

यह हॉकी वर्ल्ड कप 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम के संयुक्त नेतृत्व में होगा। भारत की महिला हॉकी टीम का पहला मुकाबला चीन की टीम के साथ 16 अगस्त को होना है। इसके एक दिन बाद 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और आगे 20 अगस्त को इंग्लैंड के साथ होना है।

भारतीय टीम को पुल-बी में रखा

जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषण हुई है। भारतीय टीम को पुल-बी में रखा गया है और पहला मुकाबला 23 सितंबर को भारत बनाम थाईलैंड (शाम 04:30 बजे) और 25 सितंबर को भारत बनाम जापान (दोपहर 12:30 बजे) होगा।

दरअसल, भारतीय टीम इस एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए सीधा कोटा हासिल कर सकेगी।