July 10, 2026
10 july 21

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : विधायक सतपाल जांबा ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही जरूरतमंद परिवारों को दैनिक उपयोग का आवश्यक सामान वितरित कर सामाजिक सरोकार का परिचय भी दिया।

विधायक के जन्मदिन पर सुबह से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों का उनके निवास पर बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

इस मौके पर सतपाल जांबा ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण और सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा।