- उषा प्रियदर्शनी बोलीं- जिस केस में भाटिया का इस्तीफा, उसकी भी करेंगे जांच
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 5 सदस्यों ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। रेणू भाटिया के इस्तीफे के बाद कुर्सी खाली गई थी। जिस पर गुरुग्राम की रहने वालीं BJP की महिला अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शनी को अध्यक्ष तथा भिवानी की मीना परमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पदभार संभालते ही ऊषा प्रियदर्शनी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा, जो महिला यहां पर समस्या लेकर आए, वो मुस्कुराते हुए बाहर निकले। वहीं रेनू भाटिया विवाद को लेकर कहा कि सोशल मीडिया पर मामला देखा है। मुझे पहले नहीं पता था कि यह कुर्सी मुझे मिलने वाली है। अभी केस को स्टडी करेंगे, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी। रेनू भाटिया के अनुभव का लाभ भी लेने की बात ऊषा प्रियदर्शनी ने कही।
वर्कप्लेस पर होता है शोषण
जिन महिलाओं का वर्कप्लेस पर शोषण होता है, वे डर व शर्म के चलते शिकायत नहीं कर पाती। आयोग के माहौल को ऐसा बनाया जाएगा कि हर महिला अपनी शिकायत स्वाभिमान के साथ यहां पर आकर दर्ज करवा सके। महिलाओं के सम्मान के लिए आयोग किसी भी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।
पहले पूजन करवाया, फिर कुर्सी पर बैठी
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शनी ने कुर्सी पर बैठने से पहले पंडित से मंत्रोच्चारण करवाया। उसके बाद गणेश की प्रतिमा टेबल पर स्थापित की गई। उसके बाद ही ऊषा प्रियदर्शी ने अपनी कुसी संभाली। पूजा होने के तक उनके समर्थक बड़ी संख्या में वहां पर इंतजार करते रहे।