November 18, 2026
11 may 2
  • 60KM प्रतिघंटा रफ्तार से हवाएं चल रहीं

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली है। 3 जिलों में सुबह-सुबह बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। हिसार, भिवानी और सिरसा में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। वहीं, हिसार के आर्यनगर में तो ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने की भी सूचना है।

उधर, मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 11 मई से 14 मई तक पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद मौसम के फिर से शुष्क होने के आसार हैं।

रविवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद के बोपानी में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भिवानी में 42 डिग्री और सिरसा में 41.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

11 से 14 मई तक मौसम में बदलाव

मौसम विभाग ने विशेष रूप से 11 मई को कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं 10 मई तथा 12 से 14 मई के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती हैं।

तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में 11 मई को गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और भिवानी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

इन शहरों में मध्यम बारिश के आसार

पूर्वानुमान के अनुसार, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और भिवानी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।