हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : यमुनानगर में देर रात एक मोबाइल शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा शोरूम लपटों में घिर गया। इस मौके पर पहुंचे रामपुरा चौकी इंचार्ज मनोज ने बिना देर किए बहादुरी दिखाते हुए आग में कूदकर उसे बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
साहसिक कदम की सराहना की और उन्हें असली हीरो बताया
स्थानीय लोगों ने भी उनके इस साहसिक कदम की सराहना की और उन्हें असली हीरो बताया।
बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज मनोज पहले भी अपनी ईमानदार और उत्कृष्ट ड्यूटी के चलते कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।