May 3, 2026
3 may 2
  • कल से 3 दिन पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा, हिसार रहा सबसे गर्म शहर

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में मौसम के तेवर एक बार फिर बदलने वाले हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज (रविवार को) प्रदेश के 8 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और पंचकूला शामिल हैं।

5 मई तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि- मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में मौसम आमतौर पर 5 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

हिसार रहा सबसे गर्म, औसतन 2.1°C बढ़ा पारा
शनिवार को हरियाणा में सूरज के तेवर तीखे रहे। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 2.1°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 41.1°C के साथ हिसार राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब है, लेकिन अगले 48 घंटों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इसमें 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। 4 और 5 मई को बारिश और ओलावृष्टि के कारण लू से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रोहतक-सोनीपत में सबसे ठंडी रात, 3.1°C चढ़ा औसत

प्रदेश में रात के तापमान में भी उछाल देखने को मिला है। शनिवार सुबह तक राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 3.1°C की वृद्धि हुई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4°C रोहतक और सोनीपत में दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 30.0°C रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 5 मई तक आंशिक बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी जारी रह सकती है, लेकिन बारिश के बाद इसमें फिर से कमी आएगी।

एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है, जिसके आंशिक प्रभाव से 3 मई से 5 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादल छाए रहने और बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले 48 घंटों में राज्य के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले 48 घंटों में राज्य के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई से 6 मई तक पूरे हरियाणा में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके कारण लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

वहीं, तेज धूप निकलने से पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.1°C की वृद्धि हुई है। शनिवार को हिसार 41.1°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि भिवानी में पारा 41.0°C और रोहतक में 40.6°C दर्ज किया गया।