April 24, 2026
24 april 6
  • कई बड़ी कंपनियों-व्यापारियों का काम देखता है

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :रेवाड़ी में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भाड़ावास गेट के पास कई कंपनियों और कारोबारियों का काम संभालने वाले एक सीए के कंपनी में रेड की। टीम ने सीए के मकान को अंदर से बंद करने के बाद घंटों दस्तावेजों की जांच की। आयकर की टीम मकान के अंदर रिकॉर्ड की छानबीन में जुटी हुई है।

सीए के घर पर सुबह के समय करीब 6 बजे ही ईडी विभाग की टीम पहुंच गई

टैक्स कंसलटेंट कंपनी चलाने वाले एक सीए के घर पर सुबह के समय करीब 6 बजे ही ईडी विभाग की टीम पहुंच गई। 2 वाहनों में आए टीम के सदस्यों के साथ सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद है। टीम ने घर में प्रवेश करने के बाद अंदर से मकान का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद सीए के दस्तावेजों की जांच शुरू की गई।

कारोबारियों में हड़कंप

जैसे ही सीए के घर पर ED की रेड की सूचना का पता चला, कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि रेड किस मामले को लेकर की गई है। बताया जा रहा है कि एसकेजी टैक्स कंसलटेंट कंपनी चलाने वाला सीए कई बड़ी कंपनियों और फर्मों के टैक्स संबंधी कार्यों को देखता है। प्रवर्तन निदेशायल रेड सीए के साथ किसी कंपनी के टैक्स संबंधी मामले को लेकर भी हो सकती है।