- HSSC चेयरमैन बोले- तुरंत करें डाउनलोड, आधार बेस्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, मोबाइल फोन बैन
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस भर्ती के फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों को PMT के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे आधिकारिक लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि “आपके सपनों के साथ हमेशा खड़ा आयोग” की भावना के साथ पूरी पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं और समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
रूट प्लान शेयर किया
आयोग की ओर से तैयार प्लान के अनुसार जीरकपुर-रामगढ़ मार्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को पंचकूला स्थित हुडा जिमखाना बस स्टॉपेज पर पहुंचना होगा। यहां रिसेप्शन से अभ्यर्थी जरूरी सूचनाएं ले सकते हैं और थोड़ी देर आराम भी कर सकते हैं। यहां से उन्हें स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहुंचना होगा।
अभ्यर्थियों को गेट मंचर-2 और गेट नंबर-3 से प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थियों को अंदर पहुंचने पर टोकन काउंटर से टोकन लेने होंगे। जिन अभ्यर्थियों का संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) ग्रुप सी के दौरान बायोमीट्रिक नहीं हुआ है उन्हें गेट नंबर-3 पर बायोमीट्रिक कराना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/लॉगिन विवरण दर्ज करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।
इसे भी ध्यान देना होगा
अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंट और एक वैध पहचान पत्र साथ लेकर आएं। परीक्षा समय से पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या समस्या होने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें।
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
आधार बेस्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा
HSSC की ओर से सभी 2.70 लाख अभ्यर्थियों को बताया गया है कि फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) आधार बेस्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा। इसके अलावा इस दौरान मोबाइल फोन बैन रहेगा।
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह की ओर से 2 दिन पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर इसको लेकर एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि सभी अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड अनलॉक करवा लें। लॉक होने की होने स्थिति में अभ्यर्थियों को दिक्कत हो सकती है।