February 17, 2026
17 feb 7
  • 17 में से 13 वोट मिले, 4 वोट हरमिन्द्र सिंह गिल को मिले

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : सिरसा जिले में कालांवाली नगर पालिका के वाइस चेयरमैन पद के लिए आज मंगलवार (17 फरवरी) को चुनाव संपन्न हुआ। इस बार कांग्रेस और बीजेपी में एक तरफा मुकाबला रहा। कांग्रेस की ओर से वार्ड 10 से पार्षद सिकंदर बाहिया और बीजेपी की ओर से वार्ड 15 से पार्षद हरमिन्द्र सिंह को वाइस चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। ऐसे में नतीजे आने पर कांग्रेस से सिकंदर बाहिया ने चुनाव जीता।

हरमिन्द्र सिंह को 9 वोटों से करारी शिकस्त दी

सिकंदर बाहिया को 17 में से 13 वोट मिले और 4 वोट हरमिन्द्र सिंह गिल को मिले। ऐसे में कांग्रेस से सिकंदर बाहिया ने बीजेपी के हरमिन्द्र सिंह को 9 वोटों से करारी शिकस्त दी। चेयरमैन पद की तरह वाइस चेयरमैन चुनाव में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल है और ढोल बजना शुरू हो गए हैं। सिकंदर बाहिया का विजयी जुलूश निकाला जाएगा।

कांग्रेस के 11 पार्षद और चेयरमैन भी कांग्रेस समर्थित हैं

चूंकि, कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। मौजूदा समय में कांग्रेस के 11 पार्षद और चेयरमैन भी कांग्रेस समर्थित हैं। स्थानीय विधायक शीशपाल कहरवाला भी कांग्रेस से हैं और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा का भी कालांवाली में अच्छा वोटबैंक हैं। वहीं, भाजपा के 6 पार्षद है। मगर चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर बना हुआ था।

नगर पालिका में कुल 16 पार्षद है

चुनाव से पहले कालांवाली विधायक शीशपाल कहरवाला भी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। चेयरमैन महेश झोरड़ के साथ मिलकर वाइस चेयरमैन के लिए उम्मीदवार के चयन पर चर्चा की। इसके बाद नाम की घोषणा की गई। संभवत: वार्ड 10 से पार्षद सिकंदर बाहिया का नाम सुर्खियों में था, जिस पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगी।
दरअसल, नगर पालिका में कुल 16 पार्षद है। वाइस चेयरमैन चुनाव के लिए 9 पार्षद का वोट लेना था। यह चुनाव कालांवाली एसडीएम मोहित कुमार की अध्यक्षता में होगा। इसे लेकर नगर पालिका कार्यालय के मीटिंग हॉल में पहले सुबह 11 बजे मीटिंग हुई। सभी पार्षदों को चुनाव बारे में दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और वोटिंग प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा।

दोपहर डेढ से तीन बजे तक वोटिंग प्रकिया चली

इसके बाद दोपहर 12 बजे से साढ़े 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद 20 मिनट तक नामांकन पत्रों की वेरिफिकेशन हुई और एक बजे तक नामांकन वापस लेने का समय होगा। दोपहर एक बजे से 1.30 बजे तक मॉक पोल हुए। दोपहर डेढ से तीन बजे तक वोटिंग प्रकिया चली। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया।

चेयरमैन चुनाव में भाजपा को मिली थी मात

कालांवाली नगर पालिका के चेयरमैन चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा प्रत्याक्षी सुनील टिशू प्रधान को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार महेश कुमार झोरड़ 1,029 वोटों से हराकर दूसरी बार चेयरमैन बने। इस चुनाव में हलोपा ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को समर्थन कर दिया था और इस गुटबाजी का नुकसान भाजपा को हुआ था।