February 14, 2026
14 feb 3
  • पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा, सात जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के पार

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में लगातार तापमान बढ़ रहा है। मगर दो दिन से अधिकतम तापमान में ठहराव देखा गया है, तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आईएमडी के अनुसार हरियाणा के 7 जिलों में तापमान 25 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। औसत अधिकतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से करीब 1.9 डिग्री अधिक बना हुआ है।

हिसार, नूंह और भिवानी जैसे इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने से दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस की गई है।

व्यापक वर्षा की संभावना नहीं

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में किसी भी प्रकार की व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है। 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधि हो सकती है, जबकि शेष दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं शुष्क और हल्के ठंडे मौसम का सीधा असर रबी फसलों पर पड़ सकता है, खासकर गेहूं, सरसों और सब्जियों पर नमी को लेकर प्रबंधन जरूरी है।

किसानों को मौसम को लेकर सलाह

हल्की सिंचाई करें : आईएमडी ने सलाह दी है कि राज्य में इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के बढ़ते तापमान को देखते हुए हल्की सिंचाई करें। अधिक सिंचाई से बचें ताकि जड़ों में सड़न न हो। सब्जियों और फलदार पौधों में नमी संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

गेहूं को नुकसान नहीं : वैज्ञानिकों का कहना है कि 48 घंटों में इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक क्रमिक वृद्धि हो सकती है। किसानों को संवेदनशील सब्जियों और नर्सरी की निगरानी करनी चाहिए। पशुपालकों को सलाह है कि पशुओं को रात में खुले में न बांधें और उन्हें सूखा व गर्म बिछावन उपलब्ध कराएं, ताकि दुग्ध उत्पादन व स्वास्थ्य पर असर न पड़े।

अधिकतम तापमान इन जिलों में सबसे ज्यादा

हरियाणा में 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक अधिकतम तापमान 8 जिलों में दर्ज किया गया। इनमें हिसार 25.9°C, महेंद्रगढ़-नारनौल 25.5°C, भिवानी 26.6°C, फरीदाबाद 26.8°C, नूंह 26.6°C, रोहतक 25.6°C और सोनीपत 25.4°C शामिल हैं।

राज्य का सबसे अधिक तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस फरीदाबाद में रिकॉर्ड किया गया। औसत अधिकतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से करीब 1.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। कई अन्य जिलों में पारा 24–25 डिग्री के बीच रहा।