February 12, 2026
12 feb 13
  • 3200 से 14000 तक मिलेंगे, हरियाणा सरकार का बजट सत्र से पहले पेंशनरों को तोहफा

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा सरकार ने बजट सेशन से पहले पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। सरकार की ओर से 13 कैटेगरी की पेंशनों में 200 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब प्रदेश के लाखों पेंशनरों को 3200 से लेकर 14000 रुपए तक की हर महीने पेंशन मिलेगी।

सीएम नायब सैनी के निर्देश पर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की ओर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अभी तक 9 कैटेगरी की पेंशनों में 3000 रुपए हर महीने लाभार्थियों को दिए जा रहे थे, लेकिन अब सरकार की ओर से 200 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 3200 रुपए महीने दिए जाएंगे।

इस कैटेगरी में लाडली सोशल सिक्योरिटी पेंशन स्कीम, पेंशन टू डिफरेंटली एबिल्ड पर्सन, विडो पेंशन जैसी स्कीम शामिल हैं। सीएम ने अधिकारियों को ये बढ़ी हुई पेंशन दो दिनों के भीतर जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि अब किसी भी पेंशनर की पेंशन न रोकी जाए और न ही होल्ड की जाए।

सीएम ने कल की थी पेंशन को लेकर इमरजेंसी मीटिंग
पेंशन को लेकर कल सीएम नायब सैनी ने एक इमरजेंसी मीटिंग की थी, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि जब तक वेरिफिकेशन का काम पूरा नहीं हो जाए तब तक किसी भी पेंशन होल्ड नहीं की जाए। सबकी पेंशन जारी की जाए।

इसके अलावा सीएम सैनी ने जल्द पेंशन जारी करने के निर्देश दिए थे। मीटिंग में सेवा विभाग के 3 सीनियर अधिकारी और पेंशन से जुड़े 11 अन्य अधिकारियों को भी बुलाया गया था। अब इसके एक दिन बाद ही पेंशन में बढ़ोतरी कर दी गई।

एसिड अटैक विक्टिम को 8000 से 14000 तक मिलेंगे
हरियाणा में सबसे ज्यादा पेंशन की बढ़ोतरी एसिड अटैक विक्टिम की हुई है। सरकार इनकी पेंशन विशेष फॉर्मूले के तहत देती है। इस फार्मूले के तहत 40 से 50% तक प्रभावित को बेसिक पेंशन का 2.5 गुना, 50 से 60% प्रभावित को 3.5 गुना और 60% से ज्यादा प्रभावित व्यक्ति को 4.5 गुना के फॉर्मूले से पेंशन दी जाती है।

बढ़ी हुई पेंशन के फैसले के बाद अब 40 से 50% प्रभावितों को 8000 रुपए महीने, 50 से 60% वालों को 11200 रुपए और 60% से अधिक वालों को 14400 रुपए मिलेंगे। यानी पहले के मुकाबले अब पेंशनरों को 500 से लेकर 900 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।