February 6, 2026
6 feb 5
  • नांदेड़ साहिब, खाटू श्याम और अजमेर में ठहराव
  • आंध्र प्रदेश जाने वालों को फायदा

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज :  दक्षिण मध्य रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 07705/07706 (काकीनाडा टाउन-हिसार-काकीनाडा टाउन) स्पेशल ट्रेन के संचालन समय को बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 19 फरवरी से 29 मार्च 2026 के अंत तक अपनी सेवाएं देगी, जिससे हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से हिसार के बीच रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इस ट्रेन का राजस्थान के बड़े स्टेशनों पर ठहराव भी होगा। इस ट्रेन का फायदा विशेषकर तीर्थ यात्रियों को मिलेगा। इस रूट पर हजूर साहिब नांदेड़, रींगस, अजमेर शरीफ और आंध्र प्रदेश के प्रमुख मंदिर आते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होती है।

ट्रेन का होगा ऐसे होगा संचालन

ट्रेन संख्या 07705 प्रत्येक गुरुवार को काकीनाडा टाउन से रवाना होगी और तीसरे दिन (शनिवार) दोपहर 14:05 बजे हिसार पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 07706 हिसार-काकीनाडा टाउन स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी से 29 मार्च तक हिसार से रविवार रात 11:15 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 9 बजे काकीनाडा टाउन पहुंच जाएगी।

ट्रेन में कुल 24 डिब्बे रहेंगे। बता दें कि 21 फरवरी से बाबा खाटूश्याम का मेला शुरू होने जा रहा है। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को इस ट्रेन का फायदा होगा।

इस ट्रेन को चलाने का इसलिए होगा फायदा

दक्षिण भारत से सीधा जुड़ाव: हिसार और आसपास के क्षेत्रों के बहुत से लोग व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिए दक्षिण भारत (विशेषकर हैदराबाद और आंध्र प्रदेश) जाते हैं। यह ट्रेन उन्हें बिना ट्रेन बदले सीधा विकल्प देती है।
वेटिंग लिस्ट और अतिरिक्त भीड़: मार्च के दौरान होली की छुट्टियां और गर्मियों की शुरुआत के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। इस स्पेशल ट्रेन से नियमित ट्रेनों (जैसे एक्सप्रेस और सुपरफास्ट) पर दबाव कम होगा और यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी।
कोच और सुविधाएं मिलेंगी : यह ट्रेन पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस ट्रेन में एसी वन टीयर कम सेकिंड टीयर, एसी टीयर टू, एसी टीयर थ्री, स्लीपर कोच, सामान्य कोच रहेंगे। यात्री अपनी टिकट की बुकिंग रेलवे के अधिकृत काउंटरों या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।

हिसार से रात 11:15 बजे चलेगी, सुबह 4:40 रींगस पहुंचेगी

यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को हिसार से रात 11:15 बजे प्रस्थान करती है। रींगस (खाटू श्याम जी) सोमवार सुबह 04:40 बजे पहुंचेगी और 04:43 बजे रवाना होती है। यहां से यात्री आसानी से बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

सोमवार सुबह 8:15 बजे अजमेर पंहुचेगी और 8:25 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा यह ट्रेन हजूर साहिब नांदेड मंगलवार दोपहर 1:20 बजे पहुंचेगी और 1:25 बजे रवाना होती है।