January 11, 2026
Winters weather

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में खासी गिरावट हुई है। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में शुक्रवार रात को पारा -19°C दर्ज किया गया।

शनिवार सुबह छिड़कानी में पानी के झरने जमे हुए नजर आए। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में पानी की पाइपलाइन जम गई है।

इधर, पहाड़ी राज्यों से आ रही बफीर्ली हवाओं से राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। 13 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार को जैसलमेर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं, बिहार के 32 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी 10 मीटर के आसपास रहने की संभावना है।

अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। 16 जिलों में पारा 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश में 30 शहरों में शनिवार सुबह कोहरा छाया। कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइटों पर देखने को मिल रहा है।

गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी समेत तमाम स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

कुछ तो 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी एयरपोर्ट पर 5 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट पहुंचीं।