January 8, 2026
nayab saini hooda

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पॉवर पर्चेज कमेटी की बैठक हुई है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, महीपाल ढांडा, श्रुति चौधरी सहित अन्य मंत्री मौजूद रहे।

बैठक के बाद दोपहर बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा निवास में प्रेस वार्ता की और बैठक में हुई चर्चा को लेकर जानकारी साझा की।

सीएम सैनी ने कहा कि विपक्ष (कांग्रेस) ने भ्रम और झूठ फैलाने की कोशिश की है। कांग्रेस झूठ फैलाने में माहिर है।

अगर किसी योजना में कोई सुधार करते है तो कांग्रेस को तकलीफ होती है, इंडी गठबंधन को तकलीफ होती है।

यदि उनके पास सुझाव था तो लोकसभा में रखना चाहिए था। विधानसभा में कांग्रेस प्रस्ताव लेकर आती है फिर वॉकआउट कर जाते हैं।

उनके चेहरे और चरित्र को प्रदेश के लोग समझ रहे हैं।