September 20, 2026
cm nayab saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में हांसी को नया जिला बनाने की मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय के साथ ही हांसी हरियाणा राज्य का 23वां जिला होगा।

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित राज्य पुनर्गठन समिति ने 9 दिसंबर, 2025 को अपनी बैठक में जिला हांसी के गठन को स्वीकृति देते हुए इसकी सिफारिश की थी।

इसे बाद में मुख्यमंत्री की मंजूरी मिली।

प्रस्तावित जिला हांसी में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे, जो वर्तमान में हिसार जिले का हिस्सा हैं।

नए जिले में दो उपमंडल हांसी और नारनौंद होंगें, जिन्हें हिसार जिले से अलग किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, प्रस्तावित जिले में 3 तहसीलें हांसी, नारनौंद और बास होंगीं। एक उप-तहसील खेड़ी जालब भी शामिल होगी। जिले में तीन ब्लॉक हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद होंगे।

प्रस्तावित जिला हांसी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा। इसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 5,40,994 है।