March 20, 2026
anant ambani

वर्ल्ड फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी ने भारत के दौरे के दौरान अनंत अंबानी के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और संरक्षण केंद्र वनतारा का भी दौरा किया।

इसकी तस्वीरें बुधवार रात जारी की गईं। यहां मेसी ने अनंत और उनकी पत्नी राधिका के साथ आरती की, भगवान की मूर्ति के सामने माथा टेका।

मेसी ने एलिफेंट केयर सेंटर में दो साल पहले बचाई गई बीमार हाथी प्रतिमा के बच्चे मणिकलाल के साथ फुटबॉल खेली।

इस मौके पर अनंत अंबानी और राधिका अंबानी ने एक शेर के शावक का नाम लियोनल भी रखा।

उनके साथ उनके क्लब के फुटबॉल खिलाड़ी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल भी मौजूद थे।