January 31, 2026
amit shah with nadda

कई वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा को अपना नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिल गया है।

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन की आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ताजपोशी की गई।

खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया।

वहीं इसके बाद पार्टी कार्यालय में तमाम भाजपा नेताओं ने नितिन नबीन को पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है।

बता दें कि नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 हो हुआ था। नितिन को जब कार्यकारी अध्यक्ष बने तो उनकी उम्र 45 साल है और भाजपा की उम्र भी इतनी ही है।