January 31, 2026
kedarnath snow

पहाड़ी राज्यों की बर्फबारी और हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ी है।

मध्य प्रदेश में पारा 3ºC तक पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 13 दिसंबर से दिखना शुरू होगा इससे और तेजी से तापमान गिरेगा।

राजस्थान में भी पारा गिरने लगा है। राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में मिनिमम टेम्परेचर 10ºC से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

फतेहपुर सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां तापमान 3.7ºC रिकॉर्ड किया गया।

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में झरने जमने लगे हैं। चमोली-पिथौरागढ़ में पाइपलाइन में पानी जम गया।

केदारनाथ में तापमान -15°C, बद्रीनाथ में -13°C चला गया।

इधर हरियाणा में 4 जिलों में तापमान 7ºC से नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

12 जिले ऐसे रहे जहां मिनिमम टेम्परेचर 10°C से कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 12 दिसंबर से राज्य में सर्दी में तेजी आएगी।