April 19, 2025
cef9f3b2-b8d1-4b5e-9b32-fdfc1233c6ab

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि भारतीय जनती पार्टी के सदस्य अभियान 2024 के दौरान थानेसर हलका से प्रत्येक बूथ पर सैंकड़ों नागरिकोंं को नया सदस्य बनाया जाएगा। इस अभियान के लिए हर गांव व वार्ड में हजारों की संख्या में साथ जोड़ा जाएगा। इसके लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा के साथ सभी टीमें अथक प्रयास कर रही है।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सोमवार को देर सायं गांव फतुहपुर, गांव भिवानी खेड़ा, बीजेपी कार्यालय सैक्टर 8, सैनी समाज में भाजपा के चारों मंडलों के पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे है।

इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा ने ज्योतिसर मंडल, थानेसर मंडल, कुरुक्षेत्र मंडल व अभिमन्युपुर के पदाधिकारियों के साथ भाजपा के नए सदस्यता अभियान की रुपरेखा को लेकर चर्चा कर रहे थे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली के आदेशानुसार थानेसर हलका में भाजपा के सदस्यता अभियान को एतिहासिक बनाने का काम किया जाएगा
भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की सदस्यता ग्रहण करने के लिए 8800002024 पर मिस्ड काल करनी होगी। उनका प्रयास है कि प्रत्येक बूथ पर सैंकड़ों नए सदस्यों को भाजपा के साथ जोड़ा जाए।

इस मौके जिला सह संयोजक सदस्यता अभियान रविंद्र सांगवान, ऋषिपाल मथाना, मंडल अध्यक्ष रजनीश चौधरी, जिला परिषद के उपाध्यक्ष डी पी चौधरी, सरपंच फतुहपुर मंदीप चौधरी, युवा मोर्चो जिला अध्यक्ष साहिल सुधा, मंगत चौहान, परमवीर आर्य, राममेहर शास्त्री, विक्रम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *