February 19, 2026
WhatsApp Image 2024-09-26 at 5.35.44 PM (1)

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रविवार (3 नवंबर) को AAP ने 14 पदाधिकारियों की नियुक्ति की। हरियाणा में ताऊ देवीलाल को हिसार की घिराय विधानसभा से हराने वाले प्रो. छत्रपाल को AAP का स्टेट वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है।

इसके अलावा, हिसार के संजय सातरोड़िया को प्रदेश संगठन मंत्री, दीपक जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के द्वारा की गई हैं।

AAP ने हरियाणा में 88 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी को चुनाव में 1.79 प्रतिशत वोट मिले। अब राज्य में 10 नगर निगमों में चुनाव होने हैं। जिनकी घोषणा कभी भी हो सकती है। पार्टी ग्राउंड स्तर पर बेस बनाने की कोशिश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *