September 19, 2024

वार्ड नंबर 18 के निवर्तमान पार्षद हरदीप सैनी संजू और पूर्व पार्षद अमरीक सिंह सैनी ने अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित भाजपा को अलविदा कहकर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। गोविंदगढ स्थित हरदीप सैनी संजू के निवास स्थान पर आयोजित विशाल जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने उन्हे कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

अरोड़ा ने कहा कि हरदीप सैनी संजू और उनके समर्थकों द्वारा कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी ओर अधिक मजबूत होगी और उन सबका पूरा मान सम्मान किया जाएगा।  इस अवसर पर साहब सिंह, मोहित सैनी, रिंकू सैनी, गगन सैनी, अनिल शर्मा, सूरज शर्मा, हरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, कुनाल, जरनैल सिंह ने भी कांग्रेस में आस्था जताई।

इसी के साथ भाजपा ज्योतिसर मंडल के महामंत्री मोहन लाल प्रजापत किरमच, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री मुखत्यार सिंह सिंहपुरा व बिट्टू खुराना ने भी भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान अशोक अरोड़ा की उपस्थिति में किया। संजू सैनी ने कहा कि वे अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं और चुनाव में भारी बहुमत से विजय दिलवाने के लिए घर घर जाकर प्रचार प्रसार करेंगें।

अशोक अरोड़ा ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा पर तंज कसते हुए कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को पिंक सिटी बनाने का दावा करने वालों ने इसे बेसहारा पशुओं और गंदगी भरा शहर बना दिया है। आज कुरुक्षेत्र की सडक़ों पर घूूम रहे बेसहारा पशु लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं।

स्थान स्थान पर आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, गंदगी के ढेर लगे पडे हैं। जिस कारण जनता का जनीना दूभर हो गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में कुरुक्षेत्र हरियाणा में सबसे निचले पायदान पर है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कुरुक्षेत्र को धर्मनगरी का स्वरूप बहाल किया जाएगा।

अरोड़ा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है और थानेसर विस क्षेत्र में तो कांग्रेस के पक्ष में तूफान आया हुआ है। उन्होने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे भाजपा के दस वर्ष के कुशासन से छुटकारा पाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। आज जनता प्रोपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र और एनडीसी के झमेले में फंसी हुई है।

थानेसर नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। कोई भी काम बिना रिश्वत के नही होता। एक वर्ष पूर्व नगर परिषद में दलाली करने वाले लोगों के नाम उजागर करने का दावा करने वाले सुभाष सुधा चुप्पी साध गए हैं। अरोड़ा ने कहा कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।

आने वाले चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। अरोड़ा ने आज गांव रत्नडेरा, सिल्वर सिटी, खेडी मारकंडा, डीडी कॉलोनी, सेक्टर 3, गौशाला बाजार, गांव हथीरा, किरमच, कृष्णानगर गामडी, 7बी, विष्णु कॉलोनी में भी जनसभाओं को संबोधित करके कांग्रेस के पक्ष मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *