September 19, 2024

करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद ने कहा कि जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिनका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। जगमोहन आनंद ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत सोमवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत की।

जगमोहन आनंद ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा की जा रही घोषणाओं से हरियाणा के लोगों के चेहरों पर खुशियां हैं। फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी है। सीएम की कार्यप्रणाली से हरियाणा में भाजपा के पक्ष में और बेहतर माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन की मूलभावना से भाजपा के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर तथा जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में जिस तरह से पूरे देश और प्रदेश में विकास हुआ है उसे थमने नहीं दिया जाएगा।

करनाल मेे मनोहर लाल और सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में विकास के मामले में करनाल ने अपनी अलग पहचान बनाई है। करनाल में विकास की गति को थमने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर हरी दिगानी, रंजन आहूजा, अनिल सहगल, संजीव मदान, राहुल, बलदेव राज गिरधर, महेश भाटिया, प्रमोद अरोड़ा, संजीव मदान, इंद्रजीत गाबा, ललित आनंद, आनंद मोहन सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *