April 22, 2025
4ed0015c-240e-4344-bd8f-c477a1c41505

करनाल की निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता ने कहा कि 2024 का यह लोकसभा चुनाव देश के भविष्य, राष्ट्र और बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में किस तरह से देश और शहर में परिवर्तन हुआ है।

आजादी के इतने सालों के बाद भी देश की संस्कृति और सभ्यता के प्रति प्रधानमंत्री ने जागरूकता की अलख जगाई। 2014 के बाद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल ने कमान संभाली थी तब से आज हमारा देश और प्रदेश लगातार ऊंचाइयां छू रहा है। रेनूबाला गुप्ता सोमवार को करनाल में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुई।

इस दौरान उन्होंने करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और करनाल विधानसभा से उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए वोट की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विश्वास दिलाया कि वे मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी को भारी मतों से विजयी बनाने का काम करेंगे।

रेनूबाला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेकों योजनाएं हर वर्ग के लिए चलाकर सबका भला करने का काम किया है। पीएम मोदी ने 20-20 घंटे जाकर राष्ट्र की सेवा के लिए काम किया। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया।

सैनिकों के सम्मान में सर्जिकल स्ट्राइक हुई। आज देश चौकन्ना हो चुका है और हमारे देश की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। पीएम मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों की चिंता करते हुए काम किया है। यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय विद्यार्थियों को आंच तक नहीं आने दी और उन्हें सुरक्षित निकाल कर लाया गया।

भारत जल्द मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि करनाल लोकसभा से मनोहर लाल और विधानसभा उप चुनाव में नायब सिंह सैनी को प्रचंड मतों से विजयी बनाएं ताकि मनोहर लाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर देश और करनाल लोकसभा की जनता की सेवा करें।

इस अवसर पर मेघा भंडारी, मंजू खैंची, रजनी परोचा, सीमा वर्मा, डा. उर्मिला, खुर्शीद आलम, सुभाष, जयकुमार वाल्मीकि, सुशील कुमार, राजेश कुमार, ममता देवी, सुनहरी देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *