October 22, 2024

किसानो के पंजाब से दिल्ली कूच को लेकर अम्बाला पुलिस प्रशासन द्वारा कडे प्रबन्ध किये गये है। आन्दोलनकारियो को रोकने के लिए 13 फरवरी से ही आईजी अम्बाला रैंज सिबास कविराज, उपायुक्त अम्बाला डा0 शालिन व पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिहँ रंधावा शम्भू बाॅडर पर रह कर आन्दोलनकारियांे की हर गतिविधी पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

किसी भी स्थिति मे कानून व्यवस्था ना बिगडे इसके लिए समय-समय पर पुलिस को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये जा रहंे है। आन्दोलनकारियो/उपद्रवियांे को भी कानून व्यवस्था हाथ मे ना लेने के लिए बार-बार अनाउसमैन्ट के माध्यम से सूचना दी जा रही है।

पुलिस प्रशासन द्वारा आन्दोलनकारियो के उग्र रूप को देखते हुए जरूरी कदम उठाये जा रहे है। 13 फरवरी 2024 से हीे ड्रोन इत्यादि के माध्यम से आन्दोलनकारियो/उपद्रवियांे पर नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा आन्दोलनकारियो को समय-समय पर मौके से हटाने का कार्य भी किया जा रहा है।

आन्दोलनकरियो द्वारा पुलिस के जवानो पर बार-बार पथराव किया जा रहा है । जिसमे अब तक कुल 25 जवान घायल हुए है जिसमे 18 जवान हरियाणा पुलिस व 07 जवान पैरामिलट्री र्फोस के शामिल है। जिनका ईलाज सिविल हस्पताल अम्बाला शहर से चल रहा है।
किसी भी सुरत में कानून व्यवस्था ना बिगडने पाये इसलिए पुलिस अधिकारियांे द्वारा आन्दोलनकारियों की हर गतिविधि पर नजर रख जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की जा रही है कि शान्ति व्यवस्था बनाये रखें और उपद्रवियों की पहचान करने मे प्रशासन का सहयोग करें और कोई भी कानून को अपने हाथ में ना लंे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *