October 23, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है, इस कार्य में हर नागरिक की भागेदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 की 10 सीटें बड़े मार्जन के साथ लोगों के विश्वास के साथ जीतकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भी देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना पूर्ण योगदान देना है।

हरियाणा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों का मार्जन पिछले मार्जन से भी अधिक होना चाहिए, मई 2024 के आखरी माह तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार भी सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मंगलवार को अम्बाला शहर सैक्टर 9 स्थित भाजपा के अम्ब कार्यालय में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उदघाटन नारियल फोडक़र व रिबन काटकर किया।

इसके उपरांत जिला पंचकूला, अम्बाला तथा यमुनानगर के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव कार्यालयों का भी विधिवत उदघाटन किया गया।

फरीदाबाद स्थित लोकसभा के चुनाव कार्यालय से हरियाणा के प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव कुमार व कुरूक्षेत्र लोकसभा चुनाव कार्यालय से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी जुड़े और प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तथा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित रहे।

इससे पहले यहां पहुंचने पर स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला तथा अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज एक इतिहास बना है कि हरियाणा में 10 की 10 सीटों के लिए भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालयों का एक साथ वर्चुअल माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उदघाटन किया गया है।

उन्होंने बताया कि 2002 में जब गुजरात के चुनाव थे तो उनकी डयूटी लगी थी तो उस समय सूचना मिली कि श्री नरेन्द्र मोदी गुजरात की सभाओं को सम्बोधित करेंगे। उस समय 104 सभाओं को सम्बोधित ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। आज ऑनलाईन तकनीक का परिणाम है कि पार्टी ने इसको अपनाते हुए एक साथ आज 10 चुनाव कार्यालयों का उदघाटन किया है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी 1947 में मिल गई थी, लेकिन किसी ने देश को विश्व गुरू बनाने की नहीं सोची और न ही देश को दिशा देने का काम किया।

उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व गुरू बनाने की दिशा में कार्य कर रही है और पिछले 10 वर्षों में इस दिशा में लगातार कार्य भी किए गए हैं। वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल होगा, 25 साल का जो कार्यकाल है उसे अमृतकाल की संज्ञा दी गई है। उन्होने यह भी कहा कि विश्व में 37 विकसित राष्ट्र है और विकसित राष्ट्र के लिए कुछ पैरामीटर भी हैं, अभी हम उस पैरामीटर से कुछ पीछे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल होने के लिए काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस मौके पर यह भी कहा कि पिछले दो महीने से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कुछ जिलों में यह यात्राएं चल रही हैं, 31 जनवरी तक इन यात्राओं का समापन होगा। हर व्यक्ति की, हर परिवार की चिंता करना तथा समाज का वो भाग जो वंचित है, अभावग्रस्त है उसे मुख्य धारा से जोडऩे का काम हमने इस विकसित यात्राओं के माध्यम से करने का काम किया है।

हरियाणा के 6200 गांवों में तथा शहरों में लगभग 2000 जगह यानि पूरे हरियाणा में लगभग 8000 से अधिक जगहों पर यह कार्यक्रम आयोजित करके केन्द्र व प्रदेश की जो योजनाएं है, उनका लाभ हाथों हाथ योग्य पात्रों को दिलवाने का काम किया गया है।

उन्होने कहा कि हमें इन कार्यों एवं योजनाओं बारे जनता के बीच जाकर, उनके घर द्वार पर जाकर उन्हें अवगत करवाना है। अगले तीन माह यानि फरवरी, मार्च, अप्रैल तक इस कार्य को पूरी कत्र्तव्यता के साथ करना है। उन्होंने कहा कि चुनावी कार्यालय हमारा केन्द्रीय स्थान होगा। पार्टी की सगंठनात्मक, सभी कार्यों को यहीं से आगे क्रियान्वित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मौके पर यह भी कहा कि देश व प्रदेश की जनता सजग है, उसे पता है कि कौन सी पार्टी जनता हित के लिए कार्य करती है और कौनसी अपने स्वार्थ के लिए। उन्होने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी दल भी आयेंगे और जनता में भ्रम पैदा करने तथा लालच देने की कौशिश भी करेंगे।

इस दौरान आप सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता और सक्रीयता के साथ विपक्ष के ऐसे हथकंडो के प्रति जनता को जागरूक करते रहना है। उन्होने एक उदाहरण के द्वारा भी बताया कि किस प्रकार से एक कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित भावना से काम करते हुए विपक्षी विचारधारा के लेागो से भी अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करवा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *