April 22, 2025
ias vijay dahiya

हरियाणा के आईएएस विजय दहिया को ACB ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर हरियाणा रोजगार कौशल निगम में कमिश्नर पद पर रहते हुए 5 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप है।

इस केस में उनके नाम का खुलासा करनाल ACB के द्वारा पकड़ी गई दिल्ली की एक महिला पूनम चोपड़ा ने किया।

दरअसल रिंकू नाम के एक शख्स ने करनाल ACB की टीम को संपर्क किया कि उससे एक महिला उसके 50 लाख रुपए के बिल पास करने के एवज में 5 लाख रुपए की रिश्वत मांग रही है।

इसके बाद टीम ने पंचकूला में महिला को पकड़ने के लिए ट्रैप का पूरा प्लान बनाकर महिला को 2 लाख रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस मामले में ACB ने पूनम को पकड़कर पूछताछ की। तब पता चला कि पूनम चोपड़ा के लिंक कौशल कौशल रोजगार मिशन के चीफ IAS विजय दहिया के साथ हैं।

ACB ने FIR में पूनम चोपड़ा के साथ विजय दहिया को भी नामजद कर लिया गया। एसीबी ने इस मामले में पंचकूला ऑफिस में दहिया से पूछताछ भी की, लेकिन आरोपों को उन्होंने निराधार बताया था।

जिसके बाद दहिया को एसीबी ने छोड़ दिया था। इसके बाद से दहिया अंडरग्राउंड चल रहे थे।

गृह मंत्री अनिल विज के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना था, लेकिन केस दर्ज होने के बाद वह भी रद्द हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *